नई दिल्ली : बीते 27 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान किया। गायिकी से सिंगर की अचानक संन्यास ने हर किसी को सरप्राइज किया। इस दौरान तमाम सेलेब्स अरिजीत के पक्ष में खड़े नजर आए, बल्कि एक तबका ऐसा भी रहा, जिनका मानना था कि अभी उनको और समय तक रुकना चाहिए।
अब इस मामले में नया नाम निशानची फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashayp_ का नाम शामिल हो रहा है, जिन्होंने अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर कमेंट किया और कहा है कि वह बार-बार एक जैसे गाने से थक गए। आइए एक नजर अनुराग के इस बयान पर डालते हैं।
अनुराग कश्यप हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय फिल्म निर्देशक में से एक माने जाते हैं। इसके अलावा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी अनुराग का नाम काफी चर्चा में बना रहता है। हाल ही में अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर ताजा बयान देकर गैंग्स ऑफ वासेपुर डायरेक्टर सुर्कियां बटोर रहे हैं। अनुराग कश्यप ने ट्राइड एंड रिफ्यूज्ड प्रोडक्शंस को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा है-
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट इसलिए अनाउंस किया क्योंकि वह बार-बार गाने से थक गए थे। हमेशा हार्टब्रेक वाला गाना। वह एक तरह के गाने नहीं गाना चाहता है, बल्कि उनका हुनर इस तरह के हार्टब्रेक गानों कहीं ज्यादा है। वह इंसान काफी टैलेंटेड है। मुझे याद है कि सान्या मल्होत्रा की पिल्म पगलैट के लिए उन्होंने म्यूजिक किया था। एक बात और बता दूं कि वह फिल्ममेकर भी है। अपने पूरे शहर का वह अच्छे से ख्याल भी रखता है। बहुत प्राइवेट इंसान है।
इस तरह से अनुराग कश्यप ने अरिजीत सिंह के अचानक से प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की वजह का खुलासा किया है। हालांकि, असली कारण क्या है, वह सिर्फ अरिजीत ही जानते हैं।
अरिजीत ने गाए कई शानदार सैड सॉन्ग
मॉर्डन एरा में बतौर गायक अरिजीत सिंह के एक से बढ़कर एक सैड सॉन्ग्स गाए हैं। बल्कि ये जख्मी दिल भरे नगमों की कारीगरी है कि अरिजीत की आवाज हर किसी के दिल में घर कर गई। चन्ना मेरेया, नैना, ओ बेदर्देया, सांवरे, बातों की तेरी, चल घरे चलें, मैंनू विदा करो और खैरियत जैसे कई कल्ट गाने शामिल हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments