ग्राम पंचायत खल्लारी मे दो पूल स्वीकृति आधे राशि आहरण के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नही

ग्राम पंचायत खल्लारी मे दो पूल स्वीकृति आधे राशि आहरण के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नही

नगरी :वनांचल के ग्राम पंचायतो के निर्माण कार्य मे जमकर भ्रष्टचार हो रहा यहा पंचायत प्रतिनिधियो के उपर कार्यवाही व जाच नही होने से उनके हौसले बुलंद है और अधिकारी भी इन निर्माण कार्यो की जाच नही करते जिसके चलते आज भी ऐसे कई निर्माण कार्य अधूरे पडे है और फाईले धूल खा रही बता दे वनांचल क्षेत्र मे शासन द्वारा ग्राम के विकास के लिये लाखो की बजट से कई विकास कार्य स्वीकृत किये जाते है ताकी ग्रामीणो को सुविधि मिले व गाव मे विकास कार्य हो मगर ये विकास कार्य पंचायत जनप्रतिनिधि व ठेकेदारो के भ्रष्टाचार की भेट चढ रही.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

ठीक ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत खल्लारी के आश्रित ग्राम चमेदा मे देखने को मिला जहा ग्रामीणो की मांग पर चमेदा से उडीसा को जोडने वाले दो नदी मे लगभग 12 लाख की लागत से दो पूल की स्वीकृति मिली और पंचायत प्रतिनिधियो द्वारा यहा निर्माण कार्य के लिये लगभग 5 लाख की राशि का भी आहरण कर लिया गया मगर एक साल बीत जाने के बाद भी यहा कार्य प्रारंभ नही किया गया बता दे इसी ग्राम पंचायत के ही चमेदा मे ही एक आगनबाडी का निर्माण कार्य किया जा रहा ये भी लगभग दो साल से अधूरा पडा है यहा भी शासन के निर्देशानुसार फ्लाईऐश ईट की जगह लाल गुणवत्ताहीन लाल ईट से निर्माण कराया जा रहा जहा इस निर्माणाधीन भवन के गुणवत्ता मे ही सवाल उठने लगा है.

केश 1

ग्राम पंचायत फरसगाव के के आश्रित ग्राम मुहकोट के स्कूल मे शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया है जहा नही तो शौचालय सीट लगा और नही तो कोई कार्य हुआ सिर्फ दिखाने के लिये शौचालय निर्माण कर छोड दिया गया जो सिर्फ शो पीस है

केश 2

ग्राम पंचायत बोडरा के आश्रित ग्राम घोरागाव मे पंचायत द्वारा स्कूल मे बालक बालिका शौचालय का निर्माण कराया गया जहा सिर्फ शौचालय निर्माण कर छोड दिया गया जहा न पानी टंकी लगी न नल नही तो पानी की सुविधा ऐसे मे नया शौचालय बदबू के चलते उपयोगहीन हो गया बच्चे खुले मे शौच कर रहे

केश 3

ग्राम पंचायत खल्लारी के आश्रित ग्राम गाताबहारा के स्कूल मे ही एक लगभग 92 हजार की राशी से शौचालय का निर्माण आज लग भग एक वर्ष से अधूरा पडा है यहा नीव के लिये गढ्ढे खोदकर ही छोड दिया गया है

केश 4

ग्राम पंचायत रिसगाव के आश्रित ग्राम गादुलबहारा मे सामुदायिक शौचालय का कार्य स्वीकृत हुआ और इसका राशी भी आहरण हो गया मगर गाव मे कही भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण नही हुआ है










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments