नई दिल्ली : Tecno अपनी Spark लाइनअप का नया 4G मॉडल लॉन्च करने वाला है। कंपनी का यह फोन Tecno Spark 50 4G के नाम से मार्केट में उतारा जाएगा। इस फोन के संभावित रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ऑनलाइन जानकारी सामने आ रही है। टेक्नो ने भले ही इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी एलान न किया हो, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है।
Tecno Spark 50 4G संभावित लॉन्च टाइमलाइन
पॉपुलर टेक ब्लॉगर और टिपस्टर पारस गुगलानी ने अपने एक्स हैंडल (@passionategkeez) पर Tecno Spark 50 4G की लॉन्च से जुड़ी डिटेल शेयर की है। यह फोन मार्च 2026 में लाया जा सकता है। टेक्नो ने फिलहाल इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। ऐसे में इन टिप्स पर आंख बंदकर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस अपकमिंग फोन की कथित तस्वीर भी शेयर की है, जिसके मुताबिक फोन तीन कलर - ग्रे, लाइट पर्पल और पिंक ऑप्शन में लाया जा सकता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
Tecno Spark 50 4G संभावित खूबियां
Tecno Spark 50 4G के कथित रेंडर से पता चलता है कि यह फोन फ्लैट-एज डिजाइन के साथ आएगा। रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें 2 बड़े सर्कूलर कैमरा कटआउट के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया जाएगा। फ्रंट की बात करें तो इसमें चारों ओर एक समान बैजल और सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट मिलेगा।
Tecno Spark 50 4G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह MediaTek Helio G81 चिपसेट के साथ आएगा। यह फोन 4जीबी, 6जीबी और 8जीबी रैम के साथ 128जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के साथ तीन ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा।
फोटोग्राफी की बात की जाए तो Tecno Spark 50 4G में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग मिलेगी। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की ओर से कन्फर्म नहीं की गई है। संभव है कि कंपनी कुछ दिनों में इस फोन को टीज करते हुए इनके स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा सकती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments