मिट्टी गिराने के विवाद पर दो पक्षों में हुई  मारपीट,काउंटर अपराध दर्ज

मिट्टी गिराने के विवाद पर दो पक्षों में हुई मारपीट,काउंटर अपराध दर्ज

सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा में मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों के रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने काउंटर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीनी बाई पति गुरू प्रसाद 30 वर्ष साकिन लहपटरा ने 17 फरवरी को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामकिशोर राजवाड़े ग्राम लहपटरा उसके दरवाजे में मिट्टी गिरवा दिया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

जब मेला घूमकर वापस आई तो देखी और मिट्टी गिराने से मना की इस बात से नाराज़ रामकिशोर राजवाड़े ने गाली गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट किया। वहीं दूसरे पक्ष के रामकिशोर राजवाड़े पिता स्व शरण राजवाड़े उम्र 38 वर्ष लहपटरा ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है लखनपुर पुलिस काउंटर अपराध के तहत मामले में धारा सदर 296 (बी)351(3) 115(2) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments