प्रभास के लिए 2026 की शुरुआत कुछ खास ठीक नहीं रही. उनकी ‘द राजा साब’ ने थिएटर्स में दस्तक दी थी, पर देखते ही देखते फिल्म का बुरा हाल हो गया. फिल्म को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है.
वैसे प्रभास के फैन्स के लिए टेंशन की कोई बात नहीं है, क्योंकि उनके खाते में प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. वो इस समय हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बनी FAUZI पर काम कर रहे हैं. वैसे तो संदीप रेड्डी वांगा की SPIRIT का काम भी शुरू कर दिया था, पर फिलहाल वहां चीजें होल्ड पर रखी है. क्योंकि उनकी फौजी को इसी साल रिलीज किया जाने वाला है. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर खबर आती रही है कि अगस्त में मेकर्स कुछ प्लान कर रहे हैं. इसी बीच नए अपडेट ने सबके होश उड़ा दिए हैं, क्या रणबीर कपूर से प्रभास की टक्कर होने वाली है?
प्रभास की पाइपलाइन में जो बड़ी फिल्में हैं, उस लिस्ट में ‘सलार 2’, ‘कल्कि 2’, ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’ भी है. हर बार की तरह प्रभास ने एक बार फिर मल्टीपल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की जिम्मेदारी उठा ली है. जिसमें अब बड़ी टेंशन की बात यह है कि कौन सी फिल्म कब कंप्लीट की जाएगी. हालांकि, उनकी फौजी से उम्मीद काफी ज्यादा है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट को हनु राघवपुडी बना रहे हैं. जिन्होंने पहले सीता रामम जैसी क्लासिक फिल्म से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. अभी फिल्म की शूटिंग जोरों पर है, जानिए अब क्या नया अपडेट आ गया है.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
दरअसल FAUZI एक पीरियोडिक एंटरटेनर है, जो आजादी से पहले के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. वहीं फिल्म में वॉर के साथ ही एक इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा.कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रभास डबल रोल में दिखेंगे. जबकि, नए अपडेट सुनकर फैन्स हैरान रह जाएंगे. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि मेकर्स फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का सोच रहे हैं. हालांकि, मैत्री मूवी मेकर्स ने अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. साथ ही फिल्म की OTT डील अभी लॉक होनी है, क्योंकि प्रभास की ‘स्पिरिट’ मार्च 2027 में रिलीज हो रही है. तो फौजी और स्पिरिट के बीच गैप होना चाहिए और इसलिए अगर यह दिवाली पर रिलीज नहीं होती है. तो फिर 2027 की गर्मियों से पहले रिलीज होना मुमकिन नहीं होगा.
फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है. जबकि, फिल्म का काम जुलाई या अगस्त तक खत्म हो जाएगा. इसी साल रिलीज की प्लानिंग भी है, पर देखना होगा कि मेकर्स क्या फैसला लेते हैं. खासकर तब, जब रणबीर कपूर की रामायण भी दिवाली पर ही आ रही है. दरअसल प्रभास की फिल्म में इमानवी इस्माइल फीमेल लीड रोल में हैं. वहीं, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, चैत्रा जे अचार और जया प्रदा भी अहम रोल कर रहे हैं.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments