क्रूज कंट्रोल वाली कार लेने का बना रहे हैं प्लान, तो ये हैं सबसे सस्ती 5 बेस्ट ऑप्शन

क्रूज कंट्रोल वाली कार लेने का बना रहे हैं प्लान, तो ये हैं सबसे सस्ती 5 बेस्ट ऑप्शन

आज से कुछ साल पहले तक क्रूज कंट्रोल कंट्रोल फीचर सिर्फ 10 लाख रुपये से महंगी कारों में मिलता था। अब यह फीचर किफायती हैचबैक, सेडान और SUV में भी मिलने लगा है।खासकर हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह फीचर ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। हम यहां पर आपको ऐसी पांच सबसे सस्ती कारों के बारे में बता रहे हैं जिनमें क्रूज कंट्रोल कंट्रोल (5 most affordable cars with cruise control) मिलता है।

क्रूज कंट्रोल वाली सबसे सस्ती कारों की लिस्ट

कार का नाम कीमत (शुरुआत) किस वेरिएंट से क्रूज कंट्रोल
Tata Tiago ₹6.77 लाख XZ+
Hyundai Grand i10 Nios ₹6.84 लाख Sportz से
Tata Punch ₹7 लाख Pure+ से
Tata Altroz ₹7.04 लाख Smart को छोड़कर बाकी सभी
Tata Tigor ₹7.32 लाख XZ+, XZA+, XZ+ Lux

1. Tata Tigor

Tata Tigor भारत की सबसे किफायती सेडान है, जिसमें क्रूज कंट्रोल मिलता है। यह फीचर इसके तीन टॉप वेरिएंट XZ+, XZA+ और XZ+ Lux में दिया जाता है। इस कॉम्पैक्ट सेडान में 86hp का 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। साथ ही 76hp का CNG विकल्प भी दिया गया है। दोनों इंजन विकल्पों के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन चुन सकते हैं। क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली Tata Tigor के वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.32 लाख रुपये है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

2. Tata Altroz

Tata Altroz अपने एंट्री-लेवल Smart वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल फीचर ऑफर करती है। यह इस लिस्ट की एकमात्र कार है जिसमें 90hp डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा 88hp का 1.2-लीटर पेट्रोल और 74hp का CNG विकल्प भी मौजूद है। डीजल और CNG केवल 5-स्पीड मैनुअल के साथ आते हैं, जबकि पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड AMT और 6-स्पीड DCT का विकल्प मिलता है। क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली Tata Altroz के वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.04 लाख रुपये है।

3. Tata Punch

Tata Punch भारत की सबसे किफायती SUV में से एक है, जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। यह फीचर मिड-स्पेक Pure+ वेरिएंट से उपलब्ध है। इस SUV में क्रूज कंट्रोल कंट्रोल वाले वेरिएंट्स की संख्या भी सबसे ज्यादा है। इंजन विकल्पों में 120hp का 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 88hp का 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 74hp का CNG विकल्प शामिल है। क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली Tata Punch के वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये है।

4. Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai की सबसे किफायती कार Grand i10 Nios में भी क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। यह सुविधा Sportz वेरिएंट से उपलब्ध है। इसमें 83hp का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT विकल्प के साथ आता है। Sportz ट्रिम में 69hp का CNG विकल्प भी मिलता है, लेकिन उसमें क्रूज कंट्रोल कंट्रोल नहीं दिया गया है। Grand i10 Nios Sportz AMT भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार है, जिसमें क्रूज कंट्रोल कंट्रोल मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपये है। वहीं, क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली Grand i10 Nios के वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपये है।

5. Tata Tiago

Tata Tiago भारत की सबसे सस्ती कार है, जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। हालांकि यह सुविधा केवल टॉप-स्पेक XZ+ वेरिएंट में उपलब्ध है। इस वेरिएंट में वही 86hp पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जो Tigor में दिया गया है। वहीं, इसके लोअर वेरिएंट्स में AMT और CNG विकल्प भी उपलब्ध हैं। क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली Tata Tiago के वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.77 लाख रुपये है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments