आज की हलचल :मुख्यमंत्री साय आज लेंगे विभागीय बैठक,सीए रश्मि वर्मा बनीं आईसीएआई रायपुर की अध्यक्ष,पढ़े और भी ख़बरें

आज की हलचल :मुख्यमंत्री साय आज लेंगे विभागीय बैठक,सीए रश्मि वर्मा बनीं आईसीएआई रायपुर की अध्यक्ष,पढ़े और भी ख़बरें

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुरुवार का दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री आज सिविल लाइन स्थित अपने निवास में विभागीय बैठक लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे आयोजित महानाट्य ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

किसानों की अहम बैठक आज

रायपुर। रायपुर में आज किसानों की एक बैठक आयोजित होने वाली है। यह बैठक दोपहर 1 बजे कलेक्टर गार्डन रायपुर में होगी, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के घटक संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस दौरान भारत–अमेरिका ट्रेड डील का किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में धान का ₹3286 प्रति क्विंटल अंतर राशि का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

सहयोग केंद्र में आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सुनेंगी समस्याएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग केंद्र में आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहेंगी। इस दौरान वे आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण करेंगी। सहयोग केंद्र के माध्यम से लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

असम के चुनावी दौरे से लौटेंगे डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम के तीन दिवसीय चुनावी दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने असम में भाजपा संगठन के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार की। अरुण साव को लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दौरे के दौरान उन्होंने ढकुआखाना, लखीमपुर, तिनसुकिया और धेमाजी में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा की।

सीए रश्मि वर्मा बनीं आईसीएआई रायपुर की अध्यक्ष

रायपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रायपुर शाखा का बुधवार को चुनाव हुआ, जिसमें सीए रश्मि वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। नवनिर्वाचित सदस्यों का गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीए रश्मि वर्मा रायपुर शाखा की प्रथम महिला अध्यक्ष हैं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में सीए रवि जैन उपाध्यक्ष, सीए ऋषिकेश यादव सचिव, सीए शीतल काला कोषाध्यक्ष, सीए संस्कार अग्रवाल सिकासा अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अतिरिक्त सीए आयुषी गर्ग एवं सीए विकास गोलछा (पूर्व अध्यक्ष) कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए पंकज शाह मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments