रमजान मुबारक शुरू: चांद दिखते ही मस्जिदों में हुई विशेष नमाज, समुदाय में खुशी की लहर

रमजान मुबारक शुरू: चांद दिखते ही मस्जिदों में हुई विशेष नमाज, समुदाय में खुशी की लहर

दंतेवाड़ा किरंदुल :  समेत पूरे देश में इस्लाम का पवित्र महीना रमजान शुरू हो चुका है। चांद की खबर मिलते ही मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और तरावीह की नमाज का सिलसिला भी शुरू हो गया।रमजान 2026 में भारत में 19 फरवरी से पहला रोजा रखा जा रहा है (चांद 18 फरवरी को दिखाई देने की पुष्टि के बाद)। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय दिन भर रोजा (उपवास) रखता है, जिसमें सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

रमजान की खासियतें:
हर रात 20 रकअत तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाती है, जो रमजान के चांद से लेकर ईद के चांद तक जारी रहती है।

इस महीने दान (ज़कात, सदका) खुलकर किया जाता है, क्योंकि एक रुपया खर्च करने पर 70 गुना सवाब मिलता है।

बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी पाबंदी से रोजा रखते हैं, अल्लाह को याद करते हैं और गुनाहों की माफी के लिए दुआएं मांगते हैं।

यह महीना आत्म-शुद्धि, इबादत, सहानुभूति और दान का महीना है। मुस्लिम समुदाय इस दौरान ज्यादा से ज्यादा नेकी के काम करता है और अल्लाह से माफी मांगता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments