आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर एक तेजी से बढ़ती समस्या बन चुका है. पहले इसे बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान, नींद की कमी और शारीरिक एक्टिविटी की कमी इसके बड़े कारण हैं. लंबे समय तक अनियंत्रित हाई बीपी शरीर की ब्लड वेसल्स पर दबाव बढ़ाता है. जब दिमाग की नसों पर लगातार ज्यादा दबाव पड़ता है, तो वे कमजोर होकर फट सकती हैं. इसी स्थिति को ब्रेन हेमरेज कहा जाता है. ब्रेन हेमरेज में दिमाग के अंदर ब्लीडिंग होती है, जिससे मस्तिष्क के सेल्स प्रभावित होते हैं. यह स्थिति जान के लिए खतरनाक हो सकती है और कई बार हमेशा के लिए शारीरिक कमजोरी या दिव्यांगता का कारण बन सकती है. इसलिए हाई बीपी को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है और समय रहते इसे कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है. आइए इसके लक्षणों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
हाई बीपी के कारण ब्रेन हेमरेज के क्या लक्षण दिखते हैं:- जब हाई बीपी के कारण ब्रेन हेमरेज होता है, तो शरीर अचानक कुछ गंभीर संकेत देने लगता है. तेज और असहनीय सिरदर्द इसका सबसे आम लक्षण है, जो सामान्य सिरदर्द से अलग और अचानक शुरू होता है. इसके साथ उल्टी, चक्कर आना या संतुलन बिगड़ना भी महसूस हो सकता है. कई बार व्यक्ति को बोलने में दिक्कत होती है या शब्द साफ नहीं निकलते.शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन भी हो सकता है, खासकर हाथ या पैर में. कुछ मामलों में आंखों की रोशनी धुंधली पड़ सकती है या दोहरा दिखाई देने लगता है. अचानक बेहोशी या झटके आना भी गंभीर संकेत हैं. अगर ऐसे लक्षण दिखें तो इसे साधारण परेशानी समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि समय पर इलाज न मिलने से स्थिति और बिगड़ सकती है.
कैसे करें बचाव:- हाई बीपी और ब्रेन हेमरेज से बचाव के लिए सबसे जरूरी है ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना. नियमित रूप से बीपी की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह अनुसार दवाएं समय पर लें. नमक का सेवन कम करें और संतुलित डाइट अपनाएं, जिसमें फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों. रोजाना कम से कम 30 मिनट हल्की कसरत या तेज चाल से चलना फायदेमंद है. तनाव कम करने के लिए योग और प्राणायाम अपनाएं. धूम्रपान और अत्यधिक शराब से दूरी बनाए रखें. पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments