पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में पेड़ो की कटाई के मामले ने पकड़ा तूल,शाला समिति पे कार्यवाही की माँग 

पीएम श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में पेड़ो की कटाई के मामले ने पकड़ा तूल,शाला समिति पे कार्यवाही की माँग 

RTI समेत एसडीएम कलेक्टर वन विभाग से की लिखित शिकायत



खरोरा : खरोरा के हृदय स्थल पर पीएम श्री हाई स्कूल स्थित है जहाँ रोजाना सैकड़ो बच्चे पढ़ने आते हैं भरत देवांगन स्कूल अपनी सुंदरता के नाम से जाता जाना है लेकिन अभी कुछ दिनों से पेड़ो की कटाई के वजह से काफ़ी विवादों में घिरा हुआ है दरअसल हाल ही में शाला प्रबंधन द्वारा वहाँ बड़ी मात्र में पेड़ो की कटाई हुई जिससे नाराज अध्यक्ष पति और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी ने लिखित शिकायत की है कि भरत देवांगन स्कूल खरोरा में विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगे हुए हैं जिसमे मुख्य रूप से सैगोन , शीशम और खम्हार जैसे पेड़ है जिसे बिना किसी विभागीय जानकारी के शाला समिति द्वारा काट डाला गया है । और साथ ही साथ ये भी लिखते है एक तरफ़ मोदी जी का नारा है एक पेड़ माँ के नाम और दूसरे तरफ़ उनके नाम के स्कूल पीएम श्री में 20 से अधिक पेड़ो की कटाई चिंता का विषय है ।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बड़ा सवाल - शाला के अंदर आख़िर इतने अधिक मात्र में पेड़ कट गए , तो कटे हुए पेड़ कहाँ गए ? इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है ना ही इसमें शाला प्रबंधन का कोई जवाब आया है . वही अनिल सोनी का खरोरा पटवारी पर आरोप है कि कभी भी पंचनामा होता है तो आवेदक और अनावेदक दोनों को सामने बुलाकर पंचमामा किया जाता है मुझे बिना किसी जानकारी के पंचनामा करा दिया गया जिसकी शिकायत मैं वक्त आने पर अधिकारियो से करूँगा जब मीडिया ने पटवारी हरिशंकर निषाद से सवाल किया तो उन्होनें बताया की तहसीलदार ने मुझे जल्दी जल्दी पंचनामा करने को कहा तो मैं तुरंत हाई स्कूल गया और वहा मैंने एक पक्ष को फ़ोन करके बुलाया और दूसरे पक्ष जल्दबाजी में फ़ोन करना भूल गया।

विद्यालय का विषय है शाला प्रबंधन समिति के अधिकृत है जांच का विषय है जांच होने के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा -शाला विधायक प्रतिनिधि सुमित सेन

अनिल सोनी द्वारा जो शिकायत की गई है है वो पूरी तरह बेबुनियाद है सत्य यह है की शाला परिसर में छातिम के पेड़ थे उसे कटाया गया है काटने का कारण यह है की उससे स्वास की बीमारी होती है जो बच्चो के भविष्य के लिए सही नहीं था और भी उससे अन्य बीमारी फैलती है और जो बाउंड्री वाल के बगल के पेड़ काटे गए है क्युकी उन पेड़ो के पत्ते स्कूल की बिल्डिंग के छत्त पर गिरते थे जिससे बरसात के मौसम में छतो पर पानी इकट्ठा होता था जिससे दिवाले ख़राब होती थी जिससे बच्चो को पढ़ने में भी तकलीफ़ होती थी

इस उदेश्य से शाला के विकास के दृष्टिकोण से पेड़ो को काटा गया है - शाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments