वनाग्नि रोकने वन विभाग मुस्तैद: डीएफओ ने जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर

वनाग्नि रोकने वन विभाग मुस्तैद: डीएफओ ने जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर

सुकमा : जिले के वनों को आग की घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग पूरी तत्परता के साथ सक्रिय हो गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग द्वारा विशेष निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वन विभाग सुकमा के डीएफओ अक्षय भोंसले ने जानकारी देते हुए बताया कि सुकमा जिले में वनाग्नि की घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रण पाने के उद्देश्य से एक समर्पित मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 7587016212 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस नंबर पर सूचना मिलते ही विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

डीएफओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी वन क्षेत्र में आग लगने की घटना दिखाई दे तो बिना विलंब उक्त हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। समय पर दी गई जानकारी से न केवल वन संपदा, बल्कि वन्यजीवों और आसपास के गांवों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। वन विभाग द्वारा फायर लाइन निर्माण, गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि वन संरक्षण में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही जिले की अमूल्य वन संपदा को सुरक्षित रखा जा सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments