तिहाड़ से हाल ही में बाहर आए राजपाल,सिगरेट पीने को लेकर एक्टर ने कही ये बात

तिहाड़ से हाल ही में बाहर आए राजपाल,सिगरेट पीने को लेकर एक्टर ने कही ये बात

नई दिल्ली: करीब 10 दिन दिल्ली के तिहाड़ जेल में काटने के बाद बीते सोमवार को अभिनेता राजपाल यादव अंतरिम जमानत मिली। जेल से बाहर आने के बाद राजपाल लगातार मीडिया इंटरव्यूज दे रहे हैं। हाल ही में एक नए इंटरव्यू में राजपाल ने जेल में स्मोकिंग जोन को लेकर खुलकर बात की है।उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट की तरह जेल में भी सिगरेट पीने की व्यवस्था होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि अपने बयान में राजपाल यादव ने क्या कहा है।

स्मोकिंग जोन को लेकर बोले राजपाल यादव
जमानत पर बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत की है। इस दौरान उनसे केस से जुड़े और कुछ पर्सनल सवाल पूछे गए। जिनमें उनकी सिगरेट पीने की आदत का सवाल भी शामिल रहा। इस पर कॉमेडियन एक्टर ने कहा है-

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

मैं सिगरेट पीने का आदत को नहीं छोड़ पा रहा हूं। मैंने कई बार इसको छोड़ने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की तरह जेल में भी स्मोकिंग जोन बनने चाहिए। हालांकि, मैं यहां धुम्रपान या तंबाकू के सेवन का समर्थन नहीं कर रहा है। लेकिन देश में ये बिक रहा है और इससे अच्छा कारोबार चलता है। मेरे हिसाब से सुधार गृहों में इसके लिए व्यवस्था होनी चाहिए।

इसके अलावा राजपाल यादव इस बात पर भी जोर दिया कि जेलों को सुधार केंद्रों की तरह काम करना चाहिए, जहां कैदियों को बदलने के लिए सही मौके दिए जाने चाहिए, हालांकि जो लोग सुधार नहीं करना चाहते उनके लिए कानून सबसे ऊपर है। इस तरह से राजपाल यादव ने जेल में स्मोकिंग जोन बनाए जाने की वकालत की है। हालांकि, राजपाल के बयान का जेल प्रशासन पर क्या असर पड़ेगा वो तो आने वाला वक्त बताएगा। 

18 मार्च को होगी सुनवाई

राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से अंतरिम जमानत मिली है। इस मामले को लेकर 18 मार्च को अदालत में फिर से सुनवाई होगी। इस टाइम पीरियड में राजपाल को वाकया राशि का भुगतान करने को आदेश भी दिया गया है। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments