BMW CE 02 पर बचत का मौका,जानें कब तक मिलेगा ऑफर

BMW CE 02 पर बचत का मौका,जानें कब तक मिलेगा ऑफर

भारत में कई सेगमेंट में निर्माताओं की ओर से स्‍कूटर ऑफर किए जाते हैं। प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में BMW CE 02 को भी उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस स्‍कूटर को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इस स्‍कूटर को खरीदने पर इस महीने कितने रुपये की बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

BMW CE 02 पर बचत का मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से ऑफर किए जाने वाले सीई 02 स्‍कूटर पर बड़ी बचत का मौका दिया जा रहा है। हालांकि निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कितनी होगी बचत

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को खरीदने पर 2.40 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। यह ऑफर इसके दोनों वेरिएंट स्‍टैंडर्ड और हाईलाइन पर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी -जो अपने को नहीं समझ पायें वो लोकतंत्र को क्या समझेंगे?

चुनिंदा डीलरशिप पर मिल रहा ऑफर

जानकारी के मुताबिक देशभर में सभी डीलरशिप पर इस स्‍कूटर को लाखों रुपये की बचत के साथ ऑफर नहीं किया जा रहा है। सिर्फ चुनिंदा डीलरशिप पर ही इस ऑफर के साथ स्‍कूटर को खरीदा जा सकता है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को एलईडी लाइट्स, यूएसडी फॉर्क, हीटेड ग्रिप, स्‍मार्टफोन होल्‍डर, सिंगल चैनल एबीएस, 14 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, राइडिंंग मोड्स, रिवर्स गियर, स्‍मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।

कितनी दमदार बैटरी

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को 3.9 kWh की क्षमता की दो बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर को सिंगल चार्ज में 108 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 11 KW की पावर मिलती है। जिससे इसे 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से तीन सेकेंड में चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को 4.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments