स्कोडा कारों पर फरवरी में भारी छूट,मिल रहे लाखों रुपये के Discount Offers

स्कोडा कारों पर फरवरी में भारी छूट,मिल रहे लाखों रुपये के Discount Offers

भारत में स्‍कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने अपनी कई कारों पर लाखों रुपये के Discount Offers दिए जा रहे हैं। किस गाड़ी को खरीदने पर इस महीने कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda Kylaq पर कितनी बचत

स्‍कोडा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में काइलैक की बिक्री की जाती है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 50 से 70 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह ऑफर इसके 2025 की यूनिट्स पर दिया जा रहा है। 2026 की यूनिट्स पर निर्माता की ओर से लायल्‍टी बोनस, एक्‍सचेंज बोनस को दिया जा रहा है। 

Skoda Slavia पर कितनी होगी बचत

स्‍कोडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर स्‍लाविया को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस कार को खरीदने पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।

ये भी पढ़े :  मुखिया के मुखारी -जो अपने को नहीं समझ पायें वो लोकतंत्र को क्या समझेंगे?

Skoda Kushaq पर क्‍या है ऑफर

स्‍कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर कुशाक को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। साथ ही इस एसयूवी के 2025 के कुछ वेरिएंट्स को खरीदने पर दो लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है।

Skoda Kodiaq पर होगी सबसे ज्‍यादा बचत

स्‍कोडा की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर कोडियाक की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन को दिया जाता है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पांच लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। यह बचत डीलरशिप सपोर्ट, कॉर्पोरेट ऑफर, एक्‍सचेंज बोनस के तहत दी जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments