जानिए बालों के लिए क्यों वरदान है मेथी और दही?

जानिए बालों के लिए क्यों वरदान है मेथी और दही?

आजकल के लाइफस्टाइल में पॉल्यूशन और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बढ़ते इस्तेमाल ने हमारे बालों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित किया है। कम ही उम्र में बालों का झड़ना, सफेद होना और डैंड्रफ जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं।अगर आप भी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट और हेयर केयर प्रोडक्ट्स से थक चुके हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद दो ऐसी चीजें हैं, जिसे बालों में लगाने से आपको हफ्तेभर में फायदे दिख सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

बालों के लिए क्यों वरदान है मेथी और दही?

मेथी के दानों और दही 'नेचुरल हेयर मास्क' है। मेथी में भरपूर मात्रा में आयरन और प्रोटीन होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। साथ ही, इसमें 'निकोटिनिक एसिड' पाया जाता है, जो बालों को अंदर से मजबूती देता है। वहीं दूसरी ओर, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्कैल्प को साफ करता है और बालों को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है। इसलिए बालों में मेथी और दही लगाने से फायदे दिख सकते हैं।

मेथी और दही का हेयर मास्क किस तरह बनाएं?

  1. 2 से 3 बड़े चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
  2. सुबह मेथी के दानों को थोड़े से पानी के साथ पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
  3. इस पेस्ट में एक छोटी कटोरी ताजा दही मिलाएं। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो आप इसमें एक चम्मच नारियल का तेल भी डाल सकते हैं।
  4. इस मिश्रण को अपने स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
  5. इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।

बालों में मेथी और दही लगाने के फायदे क्या हैं?

  1. मेथी में मौजूद हार्मोन प्रीकर्सर्स बालों को झड़ने से रोकता है।
  2. नियमित इस्तेमाल से बालों का टैक्सचर सही रहता है और नए बाल उगने में मददगार साबित होता है।
  3. दही के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की खुजली और रूसी डैंड्रफ को जड़ से खत्म करते हैं।
  4. यह मास्क बालों के लिए एक कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments