एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली,आरोपी गिरफ्तार

एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर चलाई गोली,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा :  एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता पर गोली चलाने से गांव में सनसनी फैल गई है। इस घटना में युवती के पिता बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को बंदूक समेत गिरफ्तार किया है। मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

ग्राम दोनदारों के आश्रित ग्राम संगम नगर में यह घटना घटी। साहू परिवार की नाबालिग बेटी के पीछे बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से पड़ा था। वह नाबालिग से इकतरफा प्यार करता था। परिजनों का आरोप है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था और रास्ते में आते–जाते उसे परेशान करता था। इस संबंध में युवती के पिता ने बालको थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, पर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

युवती के पिता की शिकायत से आक्रोशित युवक साहिल मासी ने आज गुरुवार को युवती के पिता पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती के पिता बाल– बाल बचे। वहीं घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से हथियार बरामद किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार वैध है या अवैध।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments