बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बावजूद सोशल मीडिया पर लाइक्स के लिए युवक सड़क पर बर्थडे मनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाइवे पर युवकों की केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन से राहगीरों को परेशानी का सामना करने पड़ा. वीडियो वायरल होने के पुलिस हरकत में आई. मामले में अंबिकापुर से 6 और लटोरी से 1 युवक को गिरफ्तार किया गया है. दो वाहनों को भी जप्त किया गया है. पूरा मामला लाटोरी पुलिस चौकी इलाके का है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

स्टेट हाइवे में आतिशबाजी और केक कटिंग 

अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही आरव रेस्टोरेंट के सामने 16 फरवरी को रात 10-11 बजे अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल और उसके 4-5 अन्य साथियों ने अपनी गाड़ी खड़ी कर के बर्थडे मनाया. उन्होंने आतिशबाजी की और कार की बोनट पर केक रखकर काटा. इस दौरान दोनों ओर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा. एंबुलेंस सहित कई वाहन फंसे रहे. वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज पुलिस ने 2 टीमें गठित कर जांच शुरू की गई. अरूण देवांगन को लटोरी से और अन्य को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया. 

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार 

  1. अमितेश गुप्ता उर्फ जानू पिता राकेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 44 अम्बिकापुर,
  2. अंशुल अग्रवाल पिता सोहन लाल अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी अम्बिकापुर,
  3. प्रथम अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी मणीपुर अम्बिकापुर,
  4. शुभम अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कुण्डला सिटी अम्बिकापुर,
  5. महेश साहू पिता विनय साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक अम्बिकापुर,
  6. निखिल रामा पिता तुलसी राम उम्र 26 वर्ष निवासी जनपदपारा अम्बिकापुर 
  7. अरूण देवांगन पिता कैलाश प्रसाद देवांगन उम्र 39 वर्ष निवासी लटोरी, चौकी लटोरी










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments