नई दिल्ली : बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास बड़ा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती चल रही है। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 24 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे अंतिम तिथि आने से पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार्य नहीं हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है
ग्रेजुएट युवा भर्ती में ले सकते हैं भाग
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में चयन ऑनलाइन रिटेन एग्जामिनेशन, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट एवं मेडिकल एग्जामिनेशन से होकर गुजरना होगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ग्रामीण/ अर्ध शहरी/ शहरी क्षेत्रों में पोस्टिंग होने पर 12,300 रुपये प्रतिमाह वहीं मेट्रो शहरों में नियुक्ति होने पर 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 944 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, फीमेल अभ्यर्थियों को 708 रुपए और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 472 रुपये का भुगतान करना होगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments