नई दिल्ली : भारत में Volkswagen की ओर से कई सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Volkswagen Tayron R Line को लॉन्च कर दिया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ नई एसयूवी को ऑफर किया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volkswagen Tayron R Line हुई लॉन्च
फॉक्सवैगन की ओर से औपचारिक तौर पर अपनी नई एसयूवी Tayron R Line को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही इसके लिए 51 हजार रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन डीलरशिप पर बुक को शुरू किया गया था।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में 15 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, अर्गोएक्टिव प्लस तकनीक के साथ फ्रंट सीट, लेदर सीट, मसाज की सुविधा, एक्टिव वेंटिलेशन, 850 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के भी कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। यूरो एनसीएपी की ओर से इस एसयूवी को क्रैश टेस्ट में पांच अंकों की रेटिंग दी गई है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है
कितना दमदार इंजन
फॉक्सवैगन की ओर से इस एसयूवी में दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 204 पीएस की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ सात स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन को दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 7.3 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 224 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 46.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है।
किनसे होगा मुकाबला
फॉक्सवैगन की ओर से टेरान एसयूवी को भारत में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, MG Majestor जैसी एसयूवी के साथ होगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments