टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी Mahindra Scorpio N Facelift,जानें कब तक होगी लॉन्‍च

टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी Mahindra Scorpio N Facelift,जानें कब तक होगी लॉन्‍च

 नई दिल्‍ली: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra Scorpio N के Facelift वर्जन को फिर से टेस्‍टिंग के दौरान देखा गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिल रही है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift होगी लॉन्‍च 

महिंद्रा की ओर से भारत में मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

क्या होंगे बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हो सकते हैं। लेकिन इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर भी किया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से टेस्‍ट की जा रही यूनिट से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। जिसके मुताबिक एसयूवी को 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, सेंटर कंसोल डिजाइन में बदलाव, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, हाई बीम असिस्‍ट, स्‍पीड लिमिट असिस्‍ट जैसे सेफ्टी फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

महिंद्रा की ओर से एसयूवी के इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्‍पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी दिया जाएगा। एसयूवी को ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ भी ऑफर किया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि महिंद्रा स्‍कॉर्पियो के फेसलिफ्ट वर्जन को भारत में 2026 के मध्‍य तक पेश किया जा सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत

निर्माता की ओर से लॉन्‍च के समय ही एसयूवी के फेसलिफ्ट की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि मौजूदा वेरिएंट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट एसयूवी की कीमत में 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments