नॉर्टन एटलस जीटी भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी,जानें क्‍या होगी भारत में लॉन्‍च?

नॉर्टन एटलस जीटी भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी,जानें क्‍या होगी भारत में लॉन्‍च?

नई दिल्‍ली :  भारत में कम बजट के साथ ही महंगी मोटरसाइकिल को भी काफी पसंद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवीएस के स्‍वामित्‍व वाली मोटरसाइकिल निर्माता नॉर्टन की ओर से Norton Atlas GT की टेस्टिंग की जा रही है। इस मोटरसाइकिल की क्‍या जानकारी सामने आई है। क्‍या इसे भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई मोटरसाइकिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्टन की ओर से भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल को टेस्‍ट कर रही है। इस दौरान इस मोटरसाइकिल को हाल में ही देखा गया है। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है 

हो रही टेस्‍टिंग

टेस्‍टिंग के दौरान इसे बिना ढंके हुए देखा गया है। जिससे इस मोटरसाइकिल के कई फीचर्स की जानकारी मिल रही है। 

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, कॉर्नरिंग लाइट, पडल लैंप, लंबी विंडस्‍क्रीन, यूएसडी गोल्‍डन फॉर्क्‍स, 17 इंच टायर, पुश बटन स्‍टार्ट, क्रूज कंट्रोल, व्‍हीली कंट्रोल, हिल असिस्‍ट के साथ ही आठ इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर को भी दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

नॉर्टन की ओर से इस मोटरसाइकिल में 585 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जा सकता है। जिससे इस मोटरसाइकिल को 70 बीएचपी की पावर मिल सकती है। इसमें छह गियर का ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है। साथ ही असिस्‍ट और स्ल्पिर क्‍लच को भी ऑफर किया जा सकता है।

क्‍या आएगी भारत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को भले ही भारत में टेस्‍ट किया जा रहा है। लेकिन इसके देश में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद कम है। लेकिन अभी इस पर निर्माता ने कोई औपचारिक जानकारी भी नहीं दी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments