नई दिल्ली : विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओ'रोमियो' की रिलीज से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है। जहां प्रशंसक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के बड़े नामों ने भी इस पर अपनी छाप छोड़ी है। कई मशहूर हस्तियों ने फिल्म देखकर इसकी तारीफ की,जिनमें ऋतिक रोशन भी शामिल हैं।
ऋतिक ने शाहिद कपूर के लिए एक्स पर एक पोस्ट लिखा है। ऋतिक ने लिखा, “ओ'रोमियो की अनोखी कहानी आपको अंत में जीत लेती है। मुझे बहुत मजा आया। shahidkapoor आप इस जॉनर में बेस्ट हैं। आप बहुत अच्छे हैं। दोस्तों, इसे सिनेमाघरों में जाकर देखें।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -हिंदुओं ने हिंदुत्व का मोल समझ लिया है
लोगों ने किया ऋतिक रोशन को ट्रोल
वहीं ऋतिक के ऐसा लिखते ही कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऋतिक को धुरंधर की उनकी समीक्षा याद दिलाते हुए, एक यूजर ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप इसकी प्रशंसा केवल पैसे लेकर प्रचार करने के लिए नहीं कर रहे हैं... खासकर तब जब आपको धुरंधर बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, जो वास्तव में एक अच्छी फिल्म थी।"
धुरंधर को लेकर किए सवाल
एक अन्य ने कहा, "तो आपको यह घटिया फिल्म पसंद आई लेकिन धुरंधर से नफरत थी?" एक और ने कमेंट किया,"सर, राजनीति के बारे में क्या? क्या इसमें कोई राजनीति नहीं थी या वह इतनी छोटी थी कि पहचानना मुश्किल था?" एक और टिप्पणी में लिखा था,"क्या आपको इसमें वैसी राजनीति नहीं दिखती जैसी आपको #धुरंधर में दिखी थी??"

ऋतिक ने क्या किया था रिव्यू?
बता दें कि ऋतिक रोशन ने 2025 में आई स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का भी रिव्यू किया था। उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन की तारीफ की, खासकर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की, लेकिन फिल्म की राजनीतिक विचारधारा से खुलकर असहमति जताई। उन्होंने फिल्म को "बेहतरीन सिनेमा" कहा, लेकिन इसके कुछ विवादास्पद राजनीतिक रुख को लेकर वैचारिक मतभेद भी व्यक्त किए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments