13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 दरिंदे लिए गए हिरासत में

13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 8 दरिंदे लिए गए हिरासत में

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 युवकों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी को पीड़ित नाबालिग अपनी बड़ी बहन (दीदी) के साथ रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पिकनिक से वापस आ रहे कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

आरोप है कि युवकों ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता की बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर मौके से भागने में सफल रही और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद गांव स्तर पर बैठक आयोजित कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक मामले में समझौते के बजाय कानून का सहारा लें और तुरंत सूचना दें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments