दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला दंतेवाड़ा के द्वारा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के दिशा-निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता के मार्गदर्शन पर तथा युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी के नेतृत्व में दंतेवाड़ा जिले के सातों मंडलों में हितग्राही सम्मान समारोह एवं स्वच्छता वॉरियर्स सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा दंतेवाड़ा के द्वारा शनिवार दंतेवाड़ा मंडल के पंच पांडव देवगुड़ी परिसर चितालंका में केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहीयों से संपर्क कर पुष्पगुछ,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया, साथ ही गीदम मंडल स्थित नगर पंचायत परिसर में स्वच्छता कर्मचारी साथियों एवं स्व सहायता समूह की बहनो एवं दीदियों का भी श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया।इसी तारतम्य में बारसुर, कटेकल्याण,किरंदुल, बचेली व कुआकोंडा में भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा हितग्राहियों से संपर्क कर सम्मानित किया गया।मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments