एआई इम्पैक्ट में युकां के प्रदर्शन का विरोध,BJYM ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

एआई इम्पैक्ट में युकां के प्रदर्शन का विरोध,BJYM ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

 रायपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित और अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में शनिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया. लगभग 2 हजार की संख्या में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की. इसके पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया था.

भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने का प्रयास : राहुल टिकारिहा

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के खत्म होते वजूद का प्रत्यक्ष उदाहरण है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने और राष्ट्र की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास किया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एआई शिखर सम्मेलन में अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन कर कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता को पुनः साबित किया है. कांग्रेस पार्टी के लिए राजनीति देश से बड़ी है. कांग्रेस के किए गए अमर्यादित कृत्य के लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय गौरव से ऊपर अपने राजनीतिक हितों को रखती है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा ने कहा कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर है. भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है. एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश की छवि को दुनिया में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय हित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दे रही है. देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर पक्षपातपूर्ण राजनीति को रखना बेहद खेदजनक है.

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन, कुणाल ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, जिला महामंत्री शंकर साहू, श्रेणिक बोथरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी वाशु शर्मा, अनमोल तिवारी, सुनील शुक्ला, पूर्णिमा चौकसे, अश्वनी विश्वकर्मा, अमन यादव, विभूति कश्यप, राज गायकवाड़ आशीष आहूजा, राहुल यादव, अनवेश पांडे, कन्या शक्ति, तनु ठेठवार, निशा वैष्णव उपस्थित रहे.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments