कम लागत में ज्यादा कमाई,किसान करें इन फूलों की खेती

कम लागत में ज्यादा कमाई,किसान करें इन फूलों की खेती

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में अब किसान पारंपरिक गेहूं-सोयाबीन की खेती से आगे बढ़कर फूलों की खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. खासतौर पर गुलाब और गेंदे की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफे का सौदा साबित हो रही है. जिले के कई किसानों ने अपनी जमीन के कुछ हिस्से में फूलों की खेती शुरू की और आज वही खेती उनकी आय का बड़ा जरिया बन गई है.

नई वैरायटी के फूलों की बढ़ी मांग
खंडवा में पास्ता गुलाब, कश्मीरी गुलाब, पूसा दीप (फ्रेंच गेंदा) और पूसा बहार (अफ्रीकी गेंदा) जैसी नई वैरायटी की खेती की जा रही है. इन फूलों की डिमांड स्थानीय बाजार के साथ-साथ इंदौर, भोपाल और अन्य बड़े शहरों में भी है. इनका उपयोग शादी-समारोह, सजावट और उपहार के रूप में बड़े पैमाने पर होता है, जिससे किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है.

किसानों को मिल रहा अच्छा मुनाफा
जिले के किसान विकी गंगराड़े, त्रिलोक पटेल, राजू पटेल और केशव पटेल जैसे कई किसानों ने परंपरागत खेती से हटकर फूलों की खेती शुरू की है. विकी गंगराड़े के खेतों में उगाए गए गुलाब भोपाल और इंदौर तक भेजे जा रहे हैं, जबकि अन्य किसानों के फूल खंडवा के स्थानीय बाजार में बिक रहे हैं. गुलाब का थोक भाव करीब 30 से 35 पैसे प्रति फूल मिल रहा है, जिससे किसानों को अच्छी आय हो रही है. कुछ किसानों ने इस खेती से अब तक लाखों रुपए की कमाई भी कर ली है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

कम लागत में ज्यादा फायदा
गेंदा और गुलाब की खेती में लागत कम और मुनाफा ज्यादा होता है. गेंदा की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और सालभर इसकी मांग बनी रहती है. एक हेक्टेयर में खेती करने पर किसान 100 से 150 क्विंटल तक फूल प्राप्त कर सकते हैं. सही समय पर बाजार में बेचने से किसानों को बेहतर दाम मिलता है.

खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी
विशेषज्ञों के अनुसार फूलों की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है और खेत में अच्छी तरह गोबर की खाद मिलाने से उत्पादन बेहतर होता है. समय-समय पर सिंचाई, खाद और उर्वरक देने से फूलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़ते हैं. फूलों की तुड़ाई सुबह के समय करने से उनकी ताजगी बनी रहती है और बाजार में अच्छा भाव मिलता है.

नकदी फसल बन रही फूलों की खेती
फूलों की खेती अब खंडवा के किसानों के लिए नकदी फसल का रूप ले रही है. कम समय में तैयार होने वाली यह फसल किसानों को नियमित आय दे रही है. यही वजह है कि अब जिले के कई किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूलों की खेती को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments