आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंट शुरू हो चुका है और भारत ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के साथ है. भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाना है.
बता दें, सुपर-8 में ग्रुप स्टेज के कोई पॉइंट्स कैरीओवर नहीं होते, सभी टीमें जीरो से शुरू करती हैं. हर टीम तीन मैच खेलती है और टॉप-2 सेमीफाइनल में जाती हैं. अगर किसी ग्रुप में बारिश के चलते मैच रद्द हो जाते हैं, तो दोनों टीमों को 1 पॉइंट मिलता है. इसके अलावा भी ICC ने टूर्नामेंट की प्लेइंग कंडीशंस तय कर रखी हैं.
बारिश के चलते सभी टीमों की बढ़ी टेंशन
हाल ही में सुपर-8 का पहला मैच बारिश के चलते नहीं खेला जा सका था. जिसके चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों को 1-1 पॉइंट दिया गया था. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि सुपर-8 में किसी भी ग्रुप के सारे मुकाबले बारिश या किसी और वजह के चलते रद्द हो जाते हैं तो क्या होगा? बाद दें, ICC ने टूर्नामेंट की प्लेइंग कंडीशंस में सुपर-8 राउंड से आगे क्वालिफिकेशन के लिए अलग-अलग शर्तें बता रखी हैं, जिसके चलते भारत बिना कोई मैच खेले भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
बिना मैच खेले सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत?
ICC के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल में पहुंचने का फैसला सबसे पहले पॉइंट्स टेबल के आधार पर होगा. टॉप की 2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. वहीं, पॉइंट्स बराबर हुए तो सुपर-8 राउंड में ज्यादा मैच जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी. लेकिन मैच की संख्या भी बराबर हुई तो नेट रन-रेट से फैसला होगा. अगर, नेट रन-रेट बराबर रही तो दोनों टीम के बीच हुए मैच का विजेता क्वालिफाई करेगा. लेकिन मुकाबले ही नहीं होते हैं तो क्या होगा?
ऐसी स्थिति में जहां ग्रुप-1 के सभी मैच वॉशआउट हो जाएं , तो चारों टीमें 3-3 पॉइंट्स के साथ बराबर रहेंगी. जीत की संख्या 0 होगी. फिर नेट रन-रेट लागू होगा, लेकिन जब कोई मैच नहीं खेला जाएगा तो NRR भी 0 रहेगा. हेड-टू-हेड भी संभव भी नहीं होगा क्योंकि कोई मैच नहीं हुआ. ऐसे में आखिरी टाई-ब्रेकर ICC T20I रैंकिंग होगा. भारत T20I रैंकिंग में टॉप पर है. इसीलिए भारत बिना कोई मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments