PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा AI समिट को कांग्रेस ने बनाया राजनीतिक अखाड़ा

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा AI समिट को कांग्रेस ने बनाया राजनीतिक अखाड़ा

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि उसने एक राष्ट्रीय कार्यक्रम को कमजोर कर करने की कोशिश की। पीएम मोदी का यह हमला कांग्रेस के उस प्रोटेस्ट को लेकर था जो एआई ग्लोबल समिट के दौरान उसके नेताओं ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन किया था।

मेरठ में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन ने उस नेशनल इवेंट की गरिमा का उल्लंघन किया है, जो टेक्नोलॉजी की तरक्की और इनोवेशन पर फोकस था। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता राजनीतिक असहमति के बजाय निजी दुश्मनी से प्रेरित हैं।

'कांग्रेस तो पहले से ही नंगी है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़ उतारकर पहुंच गए। देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो फिर कपड़े उतारने की जरूर क्यों पड़ी?"

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

'वो तो मेरी कब्र खोदना चाहते हैं'

उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेता मोदी से नफरत करते हैं, वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। वे मेरी मां का अपमान करने में भी नहीं हिचकिचाते।” उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध संस्थागत शिष्टाचार या राष्ट्रीय हित की कीमत पर नहीं होना चाहिए। विवाद का जिक्र करते हुए पीएम ने जोर देकर कहा कि एआई ग्लोबल समिट एक राष्ट्रीय पहल है और इसका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।

'कांग्रेस के इस व्यवहार की हर जगह हो रही निंदा'

उन्होंने कहा, “कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का इवेंट नहीं था और उस समय कोई भी भाजपा नेता मौजूद नहीं था। यह देश का काम था और देश के लिए किया गया काम।”

कांग्रेस पर राजनीति के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी ने भारत की टेक्नोलॉजी की महत्वाकांक्षाओं को दिखाने के लिए रखे गए एक इवेंट के दौरान तय मर्यादा तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार की बहुत निंदा हो रही है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments