गरियाबंद में गूंजा मन की बात का 131वां एपिसोड, विकसित भारत का रोडमैप रखा पीएम मोदी ने, AI स्टार्टअप और गुणवत्ता पर जोर

गरियाबंद में गूंजा मन की बात का 131वां एपिसोड, विकसित भारत का रोडमैप रखा पीएम मोदी ने, AI स्टार्टअप और गुणवत्ता पर जोर

गरियाबंद: नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को जिला भाजपा कार्यालय, गरियाबंद में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन पर चर्चा की।अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी से आग्रह किया कि वे यह पर्व परिवार एवं समाज के साथ मिलकर सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

प्रधानमंत्री ने ‘लोकल फॉर वोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एआई समिट में विश्व नेताओं और प्रमुख टेक कंपनियों के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग अब पशुओं के इलाज सहित कई क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिससे नई संभावनाएं खुल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जो युवाओं की नवाचार क्षमता का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवत्ता को प्राथमिकता देना समय की मांग है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, अमित वखारिया, राजडे, शुभम सांग, अमर सिंह ठाकुर, नेहा जान एवं गौरव राजू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments