राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज,कांग्रेस को झटका, बीजेपी को फायदा,दो सीटों पर कौन होगा दावेदार

राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज,कांग्रेस को झटका, बीजेपी को फायदा,दो सीटों पर कौन होगा दावेदार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटें 9 मार्च को खाली हो रही हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस के दावेदारों ने पार्टी आलाकमान के सामने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है।राज्यसभा चुनाव के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।5 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने-अपने स्तर पर मंथन तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ की जिन दो सीटों पर चुनाव होने हैं वह अभी कांग्रेस के खाते में हैं।

कांग्रेस को नुकसान

2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार मिली थी। कांग्रेस की हार का असर राज्यसभा चुनाव में भी दिखाई देगा। राज्य में अभी जो दो सीटें खाली हो रही हैं। उन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है लेकिन संख्या बल के हिसाब से इस बार कांग्रेस को केवल एक सीट ही मिलती दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस को एक सीट का घाटा हो सकता है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

बीजेपी को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 5 सीटें हैं। अभी चार सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि 1 सीट बीजेपी के खाते में है। लेकिन इस चुनाव के बाद बीजेपी की एक सीट बढ़ सकती है। संख्या बल के हिसाब से बीजेपी सत्ता में है। ऐसे में एक सीट बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा है।

किनका कार्यकाल हो रहा है पूरा

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के दो सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। फूलोदेवी नेताम और कवि तेजपाल सिंह तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

दिग्गज पर लगा सकती है दांव

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस किसी दिग्गज चेहरे पर दांव लगा सकती है। वहीं, बीजेपी को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि किसी स्थानीय नेता को मौका मिल सकता है।

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments