Honda SP125 Vs TVS Raider: ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन-सी बाइक बेस्ट?  जानें

Honda SP125 Vs TVS Raider: ऑफिस अप-डाउन के लिए कौन-सी बाइक बेस्ट? जानें

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक भरोसेमंद, किफायती और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं, तो Honda SP125 और TVS Raider दोनों ही बेहतरीन ऑप्शन हैं। दोनों ही 125cc सेगमेंट में आती हैं और शानदार माइलेज के साथ मॉडर्न फीचर्स ऑफर करती हैं।लेकिन सवाल ये है कि कौन-सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है? आइए कंपैरिजन से समझते हैं।

Honda SP125 Vs TVS Raider Price Compariosn: कौन ज्यादा सस्ती

TVS Raider की शुरुआती कीमत ₹82,000 है, जबकि Honda SP125 के बेस वेरिएंट की कीमत ₹87,878 है। टॉप वेरिएंट्स में Raider की कीमत ₹97,050 (एक्स शोरूम) और SP125 की कीमत ₹95,000 तक जाती है। बजट के लिहाज से Raider सस्ती पड़ती है, लेकिन Honda की रिफाइनमेंट और रीसेल वैल्यू ज्यादा बढ़िया है। अगर आप फर्स्ट टाइम बायर हैं, तो Raider एक बढ़िया ऑप्शन है, खासतौर पर युवाओं के लिए।

फीचर्स होंडा SP125 (Honda SP125) टीवीएस रेडर (TVS Raider)
एक्स-शोरूम कीमत ₹87,878 ₹82,000
इंजन क्षमता 123.94 cc 124.8 cc
अधिकतम पावर 10.87 PS @ 7500 rpm 11.38 PS @ 7500 rpm
अधिकतम टॉर्क 10.9 Nm @ 6000 rpm 11.2 Nm @ 6000 rpm
माइलेज (लगभग) 60 - 65 kmpl 56 - 62 kmpl
गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल 5-स्पीड मैनुअल
फ्यूल टैंक 11 लीटर 10 लीटर
वजन (Kerb Weight) 116 kg 123 kg
ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm 180 mm
सीट की ऊंचाई 790 mm 780 mm
खास फीचर्स LED हेडलैंप, साइलेंट स्टार्ट (ACG), डिजिटल मीटर

TFT डिस्प्ले, राइडिंग मोड्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

 

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda SP125 में 123.94cc इंजन है, जो 10.87 PS पावर और 10.9 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph तक है। TVS Raider का 124.8cc इंजन ज्यादा पावरफुल है, जो 11.38 PS का और 11.2 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ Eco-Power मोड्स और बेहतर एक्सीलरेशन (0-60 kmph में तेज) मिलता है। ऑफिस रन के लिए दोनों स्मूथ हैं, लेकिन Raider की स्पीड स्पोर्टी फील देती है। हालांकि, Honda का इंजन ज्यादा रिफाइंड और वाइब्रेशन-फ्री है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए 

किसका माइलेज बेहतर?

Honda SP125 का ARAI क्लेम्ड माइलेज 63 kmpl है, जो रियल-वर्ल्ड में 55-65 kmpl तक है, जो लंबे ऑफिस कम्यूट्स के लिए आइडियल है। TVS Raider सिटी में 71.94 kmpl और हाईवे पर 65 kmpl का माइलेज क्लेम करती है, जो इसे फ्यूल सेविंग में आगे रखता है। रोजाना 50-100 km चलाने वालों के लिए Raider का iGO मोड एक्स्ट्रा माइलेज बूस्ट देता है।

फीचर्स और खासियत

Honda SP125 में फुल डिजिटल मीटर, कुछ वेरिएंट में TFT, LED लाइट्स, CBS ब्रेकिंग, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, I3S (इडल स्टॉप), बेहतर बिल्ड क्वालिटी मिलते हैं। TVS Raider में TFT डिस्प्ले, USB चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्पोर्टी डिजाइन, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस (180mm), डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। फीचर्स और डिजाइन के मामले में TVS Raider आगे है।

किसके लिए कौन-सी बाइक बेहतर?

अगर आप एक सिंपल, भरोसेमंद, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली बाइक चाहते हैं, तो Honda SP125 एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। वहीं अगर आप ऑफिस आने-जाने के लिए स्टाइलिश और एफिशिएंट बाइक चाहते हैं, तो TVS Raider आपको ज्यादा पसंद आएगी। अंतिम फैसला लेना से पहले टेस्ट राइड जरूर लें।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments