किरंदुल में भक्ति का महासंगम: पशुपतिनाथ मंदिर स्थापना वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य आयोजन

किरंदुल में भक्ति का महासंगम: पशुपतिनाथ मंदिर स्थापना वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य आयोजन

किरंदुल: नगर के रिंग रोड नं. 4, कोड़ेनार स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापना वर्षगांठ के पावन अवसर पर 27 एवं 28 फरवरी 2026 को भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। मंदिर सेवा समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम में रुद्राभिषेक, पूजन, हवन, यज्ञ और महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?

कार्यक्रम विवरण

27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
कलश यात्रा का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से

समापन पश्चात प्रसाद वितरण

समय: अपराह्न 4:00 बजे
28 फरवरी 2026 (शनिवार)
शिवलिंग रुद्राभिषेक – प्रातः 7:30 बजे से
पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ (गायत्री परिवार द्वारा)
प्रसाद वितरण – प्रातः 9:30 बजे से

महाभंडारा – दोपहर 12:30 बजे से आपके आगमन तक

इस पावन अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर सेवा समिति एवं गायत्री ग्रामोदय सेवा समिति, किरंदुल ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments