रायपुर : भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी सूची के अनुसार 17 प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
जारी आदेश के मुताबिक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है. उनके साथ डॉ. रजनीश पाण्डेय, डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, डॉ. प्रदीप चौधरी एवं डॉ. आनंद राज सोनी को भी प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?
डॉ. हेमंत साहू को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा विकास पिल्ला और दिनेश गुप्ता को प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आशुतोष द्विवेदी तथा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी के रूप में राजेश यादव एवं राजकुमार यदु को दायित्व सौंपा गया है.

सोशल मीडिया की जिम्मेदारी डॉ. मनीषा यादव (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी) को दी गई है, जबकि डॉ. ममता बघेल एवं सुश्री सुमिता आचार्य को प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है. डॉ. यशपाल बाबरिया को प्रदेश कार्यालय प्रभारी तथा सुनील पटेल एवं दिव्य प्रकाश मिश्रा को प्रदेश कार्यालय सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. अभिलेष दुबे, डॉ. राधवेंद्र सिंह, डॉ. विमल चोपड़ा, डॉ. शैलेष खण्डेलवाल, डॉ. रवि राठी, डॉ. गंभीर सिंह सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है.

प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में डॉ.दिनेश गुप्ता, डॉ.अश्वनी कुमार मिश्रा, डॉ. उपेंद्र द्विवेदी, डॉ. जीवनलाल साहू, डॉ. किशोर सिंहा, डॉ. हरीश साहू, डॉ. बी.डी. साहू, डॉ. भारती गुप्ता, डॉ. निलय तिवारी, डॉ. सोमेश कुशवाहा, डॉ. गौतम विश्वास, डॉ. राजेश साहू, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. निधि श्रीवास्तव, डॉ. रज्जन त्रिपाठी, डॉ. विविजय साहनी, डॉ. आलोक कुमार पाल, डॉ. सुधीर शिशोकर, डॉ. यमक साहू, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. बी.पी. यदु, डॉ. मार्सन गजेर, डॉ. अभय कुमार बरनवाल, डॉ. सतीश साव, डॉ. विनय सिंह परमार, अनुपम सोनी एवं रचित परसर को स्थान दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
.jpeg)

Comments