अमरकंटक रोड पर अनाधिकृत खड़े बोरवेल्स वाहन अवैध बोरिंग के फिराक मे मौत को दे रहे आमंत्रण

अमरकंटक रोड पर अनाधिकृत खड़े बोरवेल्स वाहन अवैध बोरिंग के फिराक मे मौत को दे रहे आमंत्रण

अनूपपुर : जिला मुख्यालय में जिला परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग भले ही अपनी कर्मठ कार्य शैली एवं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त के मामले में वाह वाही लूट रही हो परंतु जिला मुख्यालय में चारों ओर यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यातायात विभाग मात्र हाईवे पर गुजरने वाली वाहनों पर कार्यवाही करके चंदाखोरी करने में लगी हुई है।आपको बता दें कि अनूपपुर से अमरकंटक रोड पर जेल बिल्डिंग के पास मुख्य मार्ग के बगल से बोरवेल संचालकों के द्वारा अपने पिताजी की जागीर समझकर बेतरतीब अनाधिकृत तरीके से बोरवेल्स वाहनों को खड़ी कर दी जा रही है और यह वाहन यहां तब तक पड़ी रहती है जब तक की बरसात बाद बोर उत्खनन का कार्य प्रारंभ न हो जाए। अभी जिला दंडाधिकारी महोदय अनूपपुर द्वारा बोरवेल्स उत्खनन को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है और जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दी गई है,बहुत ही विषम परिस्थितियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही उत्खनन किए जाएंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?

परंतु बोरिंग गाड़ी संचालकों के द्वारा जबरन का महीनो अमरकंटक मुख्य मार्ग में वाहनों को खड़ी कर दी गई है जबकि यह मार्ग व्यस्ततम मार्ग की श्रेणी में आता है आए दिन इस मार्ग में कई दुर्घटना के मामले सामने आते रहते हैं इनके द्वारा सड़क को हथिया लिए जाने के कारण दुर्घटना को आमंत्रित करना नहीं पड़ेगा बल्कि बड़ी वाहनों के आवागमन से साइड देने में छोटे वाहनों को भारी दिक्कत होती है और कहीं ना कहीं दुर्घटना संभावित हो जाती है इस ओर ना तो यातायात व जिला परिवहन विभाग ध्यान दे रहा है जब कोई बड़ी अप्रिय घटना हो जाएगी तब जिला प्रशासन के जिम्मेदार विभाग नींद से जागेंगे और तब तक पता नहीं कौन यमराज के दरवाजे में दस्तक दे रहा होगा।

यातायात विभाग बड़ी-बड़ी ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था नशे में वाहन न चलाना इस तरह के सुरक्षित रहने संबंधी लोगों को जागरूक करने का ढोल पीट रहा है परंतु अमरकंटक रोड में कहानी कुछ और है इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है यातायात एवं जिला परिवहन विभाग को इन पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्माना के साथ जप्ती की कार्यवाही करने की आवश्यकता है।बोर संचालकों द्वारा इस तरह वाहन को सुरक्षित स्थान पर ना खड़े किया जाना यह जान पड़ता है कि यह रात के अंधेरे का सहारा लेकर जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेशों की अवहेलना करते हुए कहीं अवैध बोर करके अनाधिकृत पैसा कमाने के फिराक में तो नहीं लगे हुए हैं।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments