BAFTA में भारतीय फिल्म ने दिखाया जलवा,इस फिल्म ने 6 अवॉर्ड के साथ रचा इतिहास

BAFTA में भारतीय फिल्म ने दिखाया जलवा,इस फिल्म ने 6 अवॉर्ड के साथ रचा इतिहास

बाफ्टा 2026 के विनर्स की पूरी लिस्ट आ गई है, जिसमें फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई भारतीय फिल्म बूंग के हाथ बड़ी जीत लगी है. मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म बूंग को बड़ी जीत हासिल हुई है.यह फिल्म इस साल BAFTA में अकेली इंडियन नॉमिनी थी. वहीं बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन फिल्म बनकर इतिहास भी रच दिया है. इसके बाद फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं.

BAFTA में भारतीय फिल्म ने दिखाया जलवा

लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित बूंग को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसी के साथ में विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर भी हैं. लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुए इवेंट में अवॉर्ड लेने के लिए मेकर्स मौजूद थे, जिसमें फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, लक्ष्मीप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स भी शामिल थे.

- One Battle After Another OTT: 2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखने में लगे 20 साल, ऑस्कर में 13 नॉमिनेशन

बूंग की कहानी

बूंग फिल्म की कहानी मणिपुर के बूंग नाम के एक लड़के की है, जो अपनी मां को एक खास तोहफे से सरप्राइज देने का प्लान बनाता है. अपने मासूम मन में, उसे लगता है कि अपने खोए हुए पिता को घर वापस लाना मां के लिए सबसे अच्छा तोहफा होगा. उसकी यह तलाश धीरे-धीरे जिंदगी बदल देती है और एक नई, अचानक शुरू होने वाली शुरुआत की ओर ले जाती है.

BAFTA में इस फिल्म ने जीते 6 अवॉर्ड

लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' फिल्म इस इवेंट की सबसे चर्चित मूवी साबित हुई. माइकल बाउमन ने 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, एडेप्टेड स्क्रीनप्ले अवार्ड के लिए पॉल थॉमस एंडरसन, एंडी जुर्गेंसन को लियोनार्डो की फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग कैटेगिरी में बाफ्टा अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा सिनर्स ने ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का बाफ्टा अवॉर्ड जीता. इसी फिल्म के लिए वुन्मी मोसाकू ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, ओरिजिनल स्कोर यानी म्यूजिक का बाफ्टा अवॉर्ड भी 'सिनर्स' ने अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?

- OTT पर देखना ना भूलें ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन हासिल करने वाली ये हॉरर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर वसूले थे 3255 करोड

बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स
विनर: अवतार: फायर एंड ऐश

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
विनर: वुनमी मोसाकू - सिनर्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
विनर: शॉन पेन - वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट बच्चों और फैमिली फिल्म

विनर: बूंग

बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन
विनर: फ्रेंकस्टीन

बेस्ट मेक अप एंड हेयर
विनर: फ्रेंकस्टीन

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
विनर: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म
विनर: दिस इज़ एंडोमेट्रियोसिस

बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन
विनर: टू ब्लैक बॉयज़ इन पैराडाइज़

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
विनर: सिनर्स - रयान कूगलर

एक ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर द्वारा आउटस्टैंडिंग डेब्यू
विनर: माई फादर्स शैडो - अकिनोला डेविस जूनियर (डायरेक्टर), वेल डेविस (राइटर)

बेस्ट कास्टिंग
विनर: आई स्वेयर

बेस्ट एडिटिंग
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट एनिमेटेड फिल्म
विनर: ज़ूट्रोपोलिस 2

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर

बेस्ट साउंड
विनर: F1

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
विनर: सिनर्स

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर - पॉल थॉमस एंडरसन

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
विनर: फ्रैंकस्टीन

बेस्ट फ़िल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज
विनर: सेंटीमेंटल वैल्यू

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म
विनर: हैमनेट

राइजिंग स्टार अवॉर्ड (पब्लिक वोटिंग)
विनर: रॉबर्ट अरामायो

बेस्ट डायरेक्टर
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर - पॉल थॉमस एंडरसन

बेस्ट लीडिंग एक्टर
विनर: रॉबर्ट अरामायो - आई स्वियर

बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस
विनर: जेसी बकले - हैमनेट

बेस्ट फिल्म
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर

आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा अवार्ड
विनर: क्लेयर बिन्स

BAFTA फेलोशिप
विनर: डोना लैंगली

 

 

 

 








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments