IND vs SA: सुपर-8 की पहली ही कसौटी पर सूर्या एंड कंपनी पूरी तरह से फेल रही। टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 जीत के बाद आखिरकार टीम इंडिया को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है, लेकिन भारतीय फैंस इस हार से ज्यादा परेशान नहीं हैं।
उन्हें साल 2011 वर्ल्ड कप याद आ रहा है, जिसने उनके मन में टीम इंडिया के चैंपियन बनने की उम्मीद को और भी बढ़ा दिया है। बात इस मुकाबले की करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में गेंदबाजों ने शुरुआत तो अच्छी दिलाई, लेकिन मिलर और ब्रेविस की साझेदारी और फिर ट्रिस्टन स्टब्स की फिनिशिंग टच ने टीम इंडिया के सामने 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने पहले ही ओवर में इशान का विकेट लेकर भारत को तगड़ा झटका दिया। टीम इंडिया 26 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी थी और यहीं से साउथ अफ्रीका ने मैच में अपनी पकड़ बना ली।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?
51 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी
टीम इंडिया के विकेट गिरने का सिलसिला पावरप्ले के बाद भी जारी रहा। 10वें ओवर में टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा जब सूर्यकुमार यादव 18 रन की पारी खेलकर कार्बिन बॉश का शिकार बन गए।
महाराज ने एक ही ओवर में पलटा मैच
पारी के 15वें ओवर में टीम इंडिया की हार पर केशव महाराज ने मुहर लगा दी। इस ओवर में केशव ने पहले हार्दिक पांड्या और फिर रिंकू सिंह और अर्शदीप को आउट कर टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी। 88 रन पर 8 विकेट खो चुकी टीम इंडिया आखिरकार 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई और साउथ अफ्रीका ने 76 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली हार
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से टीम इंडिया की पहली हार है। लगातार 12 मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही लगातार 12 जीत का सिलसिला थम गया है।
हार के बाद भी क्यों खुश हैं देशवासी?
साउथ अफ्रीका की हार ने टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा दी। 76 रन की हार ने टीम इंडिया के नेट रन रेट को निगेटिव में पहुंचा दिया है और अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस करारी हार ने जहां सूर्या की चिंता बढ़ा दी है तो वहीं फैंस इस बात से ज्यादा आहत नहीं हैं। इसके पीछे एक आंकड़ा है। दरअसल 2011 वर्ल्ड कप में जब साउथ अफ्रीक ने लीग स्टेज में टीम इंडिया को हराया था तो बाद में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी उठाई थी। अब सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका की जीत ने फैंस की उम्मीद बढ़ा दी है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि 8 मार्च को सूर्या की कप्तानी मे टीम इंडिया फिर ट्रॉफी उठाएगी।
.jpeg)

Comments