12 दिन जेल में काटे, फिर भतीजी की शादी कराई, सेट पर लौटकर इमोशनल हुए राजपाल यादव

12 दिन जेल में काटे, फिर भतीजी की शादी कराई, सेट पर लौटकर इमोशनल हुए राजपाल यादव

नई दिल्ली : अभिनेता राजपाल यादव की जिंदगी में पिछले कुछ दिन मानो किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। 9 करोड़ कर्ज और चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए थे। कर्ज ना चुका पाने के चलते राजपाल यादव को इन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अब लीजिए राजपाल इस वक्त जमानत पर बाहर हैं और सीधा फिल्म के सेट पर भी पहुंच गए हैं।

राजपाल ने शुरू की शूटिंग

दरअसल 5 फरवरी को 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और इसके बाद करीब 12 दिनों तक राजपाल यादव सलाखों के पीछे रहे और फिर उन्हें 16 फरवरी को जमानत मिल गई।

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव यूपी के शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे और खूब जश्न मनाया और अब राजपाल यादव ने अपने काम पर वापसी कर ली है। राजपाल यादव मुंबई पहुंच गए हैं और अपनी फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राजपाल ने शेयर किया वीडियो

राजपाल ने वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजपाल यादव (Rajpal Yadav Shooting) ने बताया है कि, वो अब अपने काम पर लौट चुके हैं। राजपाल ने इस वीडियो में अपनी 30 साल की जर्नी का जिक्र किया है। राजपाल ने बताया है कि कैसे वो 13 जुलाई 1997 को पहली बार ऐसे ही मेकअप कराने के लिए बैठे थे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - सरकारी दावें हैं दावों से सरकार का क्या?

दूरदर्शन के एक सीरियल में उन्हें छोटा सा किरदार मिला था और उसके बाद से ही वो हमेशा से मेकअप कराते आ रहे हैं। उन्हें उसके बाद से वैनिटी मिलती रही है और इसके लिए वो सभी शुक्रिया कहते हुए नजर आए। राजपाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'थोड़ा सा अंजन, थोड़ा सा मनोरंजन, यही तो लाइफ का परफेक्ट बैलेंस है। #vanityvichaar।'

इस वीडियो में राजपाल ने अपने फैंस, परिवारवाले, दोस्त और कई लोगों को धन्यवाद कहा है। आपको बता दें कि राजपाल यादव साल 2012 में एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम था अता पता लापता। इस फिल्म को राजपाल यादव ने डायरेक्ट-प्रोड्यूस किया, तो साथ ही में इसमें उन्होंने एक्टिंग भी की थी।

इस फिल्म के लिए उन्होंने 5 करोड़ का कर्ज लिया था। इसके बाद वो यह कर्ज चुकाने में अभीतक असफल रहे और इसी के बाद उन पर केस हुआ। हालांकि उन्होंने कई बार जो चेक जमा किए वो बाउंस गए और मामला पेंचीदा होता चला गया और इसी केस के चलते राजपाल जेल भी गए।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments