नई दिल्ली : Kodak ने अपना पहला Mini LED TV भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने 65 इंच मॉडल के साथ Mini QD TV सेगमेंट में एंट्री की है। कोडक का यह नया टीवी हाई-परफॉर्मेंस के साथ-साथ इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इस टीवी में कंपनी ने Mini LED बैकलाइटिंग के साथ Quantum Dot टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जो बेहतर ब्राइटर विजुअल, डीप ब्लैक और एक्यूरेट कलर ऑफर करता है।
Kodak Mini QD TV की खूबियां
कोडक का कहना है कि उसका नया Mini QD TV को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। यूजर्स को दमदार विजुअल एक्सपीरियंस मिले इसके लिए टीवी में कंपनी मिनी एलईडी बैकलाइटिंग और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी दी है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
कोडक के इस टीवी में MediaTek का प्रोसेसर दिया है। इसके साथ स्मूद ग्राफिक्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए Mali-G52 GPU दिया है। इसके साथ ही सिनेमेटिक ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए टीवी में 108W आउटपुट वाले स्पीकर का सेटअप दिया गया है। इस स्पीकर सेटअप में 6 स्पीकर, 2 सब-वूफर और 2 स्काई सब-वूफर होंगे।
इस टीवी में 3HDMI पोर्ट (ARC, CEC) दो 2 USB पोर्ट मिलते हैं। इसके साथ ही स्टेबल कनेक्टिविटी और स्ट्रीमिंग के लिए Bluetooth 5.0 और डुअल-बैंड Wi-Fi दिया गया है। कोडक के लेटेस्ट टीव में पॉपुलर स्ट्रीमिंग एप्स और गेमिंग फ्रेंडली फीचर्स भी दिए गए हैं। इस टीवी को घर पर मूवीज देखने के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
Kodak Mini QD LED 4K TV की कीमत के बारे में बताया तो इसका 65 इंच मॉडल को कंपनी ने 54,999 रुपये में लॉन्च किया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फिलहाल 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कोडक के इस टीवी को ऑनलाइन अमेजन से खरीदा जा सकता है।
.jpeg)

Comments