परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छुरा : शुक्रवार को नगर के राजमहल प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामा चरण शुक्ल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माहेश्वरी शाह द्वारा पंडित शुक्ल के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नीलकंठ ठाकुर ने पंडित शुक्ल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे दूरदर्शी नेता और विकास पुरुष थे। उन्होंने सिंचाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। ठाकुर ने कहा कि गंगरेल बांध, सिकासेर बांध सहित प्रदेश के अनेक सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने का कार्य किया, जिसका लाभ ग्रामीण आज भी प्राप्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी - कुर्सी के लिए बुद्धि भी चाहिए
वक्ताओं ने कहा कि पंडित शुक्ल का राजनीतिक जीवन जनसेवा और विकास को समर्पित रहा। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास के लिए जो आधारशिला रखी, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।जयंती कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समद खान, चमन साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष टेकचंद देवांगन, सलीम मेमन, पार्षद अशोक दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हितेश दीक्षित, गरियाबंद युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन पंडित शुक्ल के आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
.jpeg)

Comments