बेमेतरा:-सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने ग्राम माटरा में किया श्रमदान, सामाजिक सेवा और अनुशासन की पेश की मिसाल

बेमेतरा:-सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने ग्राम माटरा में किया श्रमदान, सामाजिक सेवा और अनुशासन की पेश की मिसाल

 

 

 

बेमेतरा साजा 03मार्च 2026 :अलाउंस पब्लिक सैनिक स्कूल, बेमेतरा के कैडेट्स ने ग्राम माटरा में 'श्रमदान' कर अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया। प्राचार्य नीतू सिंह और शिक्षक पाल सर के नेतृत्व में पहुंचे कैडेट्स ने गांव के क्रिकेट मैदान की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन और किट वितरण

सफाई अभियान के पश्चात प्राचार्य नीतू सिंह ने माटरा स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए निरंतरता, धैर्य और अनुशासन के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि देश सेवा और समाज सेवा सर्वोपरि है और बच्चों को भविष्य में सेना (Army) जॉइन कर राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

नारी शक्ति का संगम

इस आयोजन में प्राचार्य नीतू सिंह और ग्राम सरपंच गायत्री वर्मा ने एक साथ मिलकर 'नारी शक्ति' की एक by शानदार मिसाल पेश की। गौरतलब है कि प्राचार्य नीतू सिंह के पति सेना में कर्नल हैं, वहीं सरपंच गायत्री वर्मा के सुपुत्र आईआईटी मद्रास के बाद वर्तमान में लंदन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दोनों ने अपनी उपलब्धियों से ग्रामीणों और बच्चों को प्रेरित किया।

लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा ने दी प्रेरणा

ग्राम माटरा निवासी सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट राहुल वर्मा ने भी इस अवसर पर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है और जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। कैडेट्स द्वारा लगाए गए 'जय हिंद' के नारों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

सहयोग और उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच गायत्री वर्मा, माटरा स्कूल के प्राचार्य रतिकांत चौहान, शिक्षक अखिलेश पटेल, गंगाधर साहू, चन्द्रशेखर शिहोर और ग्रामीण दिनेश वर्मा, विवेक वर्मा, मोरज वर्मा, राम ठाकुर सहित अलाउंस पब्लिक स्कूल के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments