राजमहल कवर्धा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

राजमहल कवर्धा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

 

 

कवर्धा:होली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर स्थानीय राजमहल परिवार द्वारा भव्य 'होली मिलन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस उत्सव में राजपरिवार ने परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले वासियों और गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर रंगों का त्यौहार मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजा योगेश्वर राज सिंह जी (पूर्व विधायक, कवर्धा) एवं रानी कृति देवी सिंह जी (सांसद, त्रिपुरा ईस्ट) उपस्थित रहे। राजपरिवार के सदस्यों ने बड़ी आत्मीयता के साथ उपस्थित लोगों पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और राजमहल से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राजा योगेश्वर राज सिंह जी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है।त्रिपुरा ईस्ट की सांसद रानी कृति देवी सिंह जी ने भी क्षेत्रवासियों से भेंट कर त्यौहार की बधाई दी, जिससे कार्यकर्ताओं और नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया।

राजमहल में आयोजित इस मिलन समारोह में भारी संख्या में पहुंचे जिले वासियों ने राजपरिवार के साथ फाग गीतों और गुलाल के बीच होली का आनंद लिया। अंत में राजपरिवार द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments