परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कड़ी में नंदू गोस्वामी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
नंदू गोस्वामी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अनेक लोगों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा, ऊर्जावान और सक्रिय व्यक्तित्व को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष नंदू गोस्वामी ने इस अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकें।
नंदू गोस्वामी को कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी समय में कांग्रेस को इसका सकारात्मक लाभ मिलेगा।


