फूलोदेवी नेताम को राज्यसभा चुनाव के लिए पुनः नामित किए जाने पर विधायक जनक ध्रुव ने दी बधाई

फूलोदेवी नेताम को राज्यसभा चुनाव के लिए पुनः नामित किए जाने पर विधायक जनक ध्रुव ने दी बधाई

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :बस्तर की बेटी, ऊर्जावान नेत्री एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए पुनः उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि फूलोदेवी नेताम लंबे समय से संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहकर आदिवासी, महिला और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही हैं। उनकी सक्रियता, अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें पुनः राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया जाना उनके समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है।

उन्होंने आगे कहा कि फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर अंचल की समस्याओं और आदिवासी समाज के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया है। उनके पुनः नामांकन से प्रदेश की आवाज संसद में और अधिक मजबूती के साथ गूंजेगी।

विधायक जनक ध्रुव ने विश्वास जताया कि फूलोदेवी नेताम अपने नए कार्यकाल में भी प्रदेश के विकास, आदिवासी समाज के उत्थान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा मिलेगी और छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं पर वे पूरी तरह खरा उतरेंगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News