कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अभी दिल्ली में हैं। आनंद ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। आनंद बोस ने ऐसे समय में अपने पद से इस्तीफा दिया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। जल्द ही चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है। ऐसे समय में राज्यपाल के इस्तीफे से सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है।
राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे की खबर आते ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक चौंकाने वाला फैसला बताया है।



Comments