आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा दिन? विस्तार से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जल्दबाजी में काम करने से बचें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि या जीत होने पर बधाई देने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहेगा। आज अपने मित्र से मिलने उनके घर जायेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 2
वृष राशि
वृष राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखेंगे। आज अपनी काबिलियत से कठिन काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज में होने वाले विशिष्ट समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्ते में और मजबूती आएगी।
शुभ रंग - मैरून
शुभ अंक - 5
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी के मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी से बात करते वक्त अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे बढ़िया मुनाफा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। वाहन सुख मिलने के योग है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा।
शुभ रंग - भूरा
शुभ अंक - 6
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज शाम परिवार वालों के साथ पड़ोस में निमंत्रण में जाना हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी जरूरी मीटिंग में हिस्सा लेंगे और दुगुना लाभ होने के योग है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। साथ ही बॉस आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने की योजना बनायेंगे। दिन ढलने के बाद तामसी भोजन करने से बचें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग - पीच
शुभ अंक - 4
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आज बड़ा कार्य करने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप आने वाले दिनों की कार्य योजना बनायेंगे। किसी बड़ी कम्पनी के साथ बिजनेस डील साइन कर सकते हैं जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। पिछले कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा, साथ ही अच्छा कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। पारिवारिक परिवेश शांतिपूर्ण रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। छात्र आज अपना पूरा ध्यान किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगायेंगे।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 9
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस में फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज बिजनेस में बड़े भाई की सलाह से दुगुना फायदा होगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए ऑयली खाने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की नई योजना बनायेंगे।
शुभ रंग - सिल्वर
शुभ अंक - 8
तुला राशि
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी विशेष प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आने के योग है। आज अचानक आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे, जिनसे आपको अच्छा मुनाफा होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग - पर्पल
शुभ अंक - 5
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कार्य क्षमता ऑफिस में आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आज आपका आत्मविश्वास कार्य के प्रति अधिक रहेगा, जो कार्य करेंगे वो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा, जिससे उनके प्रति आपके मन में और सम्मान बढ़ेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी। पुरानी जायदाद से आपको लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - 9
धनु राशि
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। यदि आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ायेंगे। आज किसी काम को लेकर माता पिता से परामर्श लेना लाभदायक रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा काफी मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 8
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज ऑफिशियल काम के मामले में किसी पर भरोसा न करें। अपना कार्य खुद करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बिजनेस में साझेदारी सोच समझ कर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी साथ ही कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी वरिष्ठ नेता की सलाह आपको एक नया नजरिया देगी।
शुभ रंग - नारंगी
शुभ अंक - 9
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आया है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएंगी। आज आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले शिक्षकों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग - सुनहरा
शुभ अंक - 1
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज अचानक ही आपको वापस मिलेगा, जिससे आपको बहुत खुशी होगी। आज किसी करीबी से फोन पर काफी देर तक बात होगी। आज घर पर ही परिवार वालों के साथ इंज्वाय करेंगे। आर्ट के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। आपकी प्रगति से घरवाले खुश होकर आपकी मनपसंद की चीज आपको उपहार दे सकते हैं।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 3



Comments