बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। जिसमें ग्राम के ही व्यक्ति 1सागर बघेल पिता भुवन बघेल 2 करन बघेल पिता सागर बघेल द्वारा अवैध शराब बिक्री किया जाता है जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के सरपंच जगत राम साहू ने थाना प्रभारी, सकरी विजय चौधरी को पत्र लिखकर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा विशेष पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने की मांग की है। सरपंच द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत परसदा में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, जिससे गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। जिससे नशे की हालत में अनावश्यक विवाद और झगड़े की स्थिति निर्मित होती है जिससे कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन होने की संभावना बनी रहती है पत्र में पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि गांव में नियमित पेट्रोलिंग वाहन भेजा जाए तथा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। सरपंच ने कहा है कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाने से संभावित विवादों और अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।



Comments