भारत में कई लोग खाने के साथ तीखी हरी मिर्च खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी खाना तीखी हरी मिर्च के बिना अधूरा लगता है, तो आज हम आपको बताएंगे कि तीखी हरी मिर्च की पहचान कैसे की जा सकती है। जब भी आप हरी मिर्च खरीदने जाएं, तो कुछ बातों पर जरूर गौर करें। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप आसानी से तीखी हरी मिर्च को छांट सकते हैं। हरी मिर्च के रंग से भी पता चल सकता है कि हरी मिर्च तीखी होगी या फिर नहीं
रंग और आकार पर ध्यान दीजिए- आपको गहरे हरे रंग की मिर्चों को छांटना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गहरे हरे रंग की मिर्च हल्के हरे रंग की मिर्च या फिर पीले रंग की मिर्च की तुलना में ज्यादा तीखी होती हैं। आकार यानी शेप से भी तीखी हरी मिर्च की पहचान की जा सकती है। दरअसल, पतली और लंबी मिर्चें ज्यादा तीखी होती हैं।
दिखने में कैसी है हरी मिर्च- हरी मिर्च कैसी दिख रही है, इससे भी उसके तीखेपन का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि जो हरी मिर्च चिकनी, पतली और चमकदार दिखाई देती है, वो बहुत तीखी हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि ताजी और तीखी हरी मिर्च से तेज गंध आती है? अगली बार जब भी तीखी हरी मिर्च खरीदने जाएं, तो इन छोटी-छोटी बातों पर जरूर ध्यान दें।
गौर करने वाली बात- हरी मिर्च खरीदने के बाद आपको सावधानी जरूर बरतनी है। हरी मिर्च काटते समय दस्ताने पहने लें जिससे आपके हाथों की उंगलियों में जलन न हो। हरी मिर्च काटने के तुरंत बाद हाथ धोना न भूलें और हाथों को धोए बिना आंखों के आसपास कतई न लगाएं। इसके अलावा लिमिट में रहकर ही हरी मिर्च का सेवन करें वरना आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।



Comments