आइये जाने  रिफ्रेशिंग ड्रिंक लेमन मिन्ट मोइतो की रेसिपी 

आइये जाने  रिफ्रेशिंग ड्रिंक लेमन मिन्ट मोइतो की रेसिपी 

 

नींबू और पुदीना, गर्मियों के मौसम में ये दोनों चीजें आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आज हम आपको लेमन मिन्ट मोइतो की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। गर्मियों के मौसम में आप इस टेस्टी ड्रिंक को रोज पीना पसंद करेंगे। आइए नींबू और पुदीने वाली इस ड्रिंक को स्टेप बाई स्टेप बनाना सीखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेमन मिन्ट मोइतो बनाने के लिए आपको एक किलोग्राम नींबू, 800 ग्राम पुदीने की पत्तियां और एक किलोग्राम चीनी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बर्तन में चीनी निकाल लीजिए। अब इसी बर्तन में पानी भी एड कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको चीनी और पानी के घोल को तब तक पकाना है, जब तक चीनी पानी में अच्छी तरह से घुल न जाए।

तीसरा स्टेप- चीनी और पानी के घोल को बीच-बीच में चलाते रहिए। इस चाशनी को थोड़ा सा गाढ़ा होने दीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद एक-एक करके सारे नींबू को दो बराबर हिस्सों में काट लीजिए। एक कटोरे में सारे नींबू के रस को निचोड़ लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको चाशनी में एक स्पून नींबू का रस मिला लेना है। जब तक ये मिश्रण ठंडा हो रहा है, तब तक पुदीने की पत्तियों को धोकर मिक्सर में डालिए।

छठा स्टेप- मिक्सर में नींबू का रस भी एड कर लीजिए और फिर इन्हें अच्छी तरह से पीस लीजिए।

सातवां स्टेप- जब पुदीने की पत्तियां बारीक-बारीक पिस जाएं, तब बचे हुए नींबू के रस को भी इनके साथ मिक्स कर लीजिए।

आठवां स्टेप- ठंडी चाशनी में पिसे हुए पुदीने और नींबू के रस को मिला लीजिए। अब आपको इस ड्रिंक को छानकर किसी बॉटल में भर लेना है।

नवां स्टेप- आपका लेमन मिंट मोइतो सिरप बन चुका है। एक गिलास में आइस क्यूब्स निकाल लीजिए।

दसवां स्टेप- इस गिलास में 3 स्पून लेमन मिंट मोइतो सिरप और पानी निकालकर सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

गार्निशिंग के लिए आप कुछ पुदीने की पत्तियों और नींबू की एक स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में आपको इस ड्रिंक का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। इस ड्रिंक की हर एक घूंट आपको रिफ्रेश कर देगी।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments