सरायपाली | महासमुंद : विकासखंड सरायपाली के ग्राम पंचायत दर्राभांठा में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ अज्ञात युवकों द्वारा खेत में अकेली बैठी एक बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बहलाने का प्रयास किया गया।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बचा लिया।ग्रामीणों की भीड़ देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की अपेक्षा की जा रही है।



Comments