किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा आयोजित श्रमिक शिक्षा एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज 22 मार्च 2026 से भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति देखने को मिली।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं नेतृत्व कौशल के प्रति जागरूक करना है। आयोजन स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सभागार तैयार किया गया, जिसमें बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो सके।
यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से श्रमिकों को न केवल श्रम कानूनों की जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व विकास के गुर भी सिखाए जाएंगे। “मेरा कर्तव्य - मेरा अधिकार” थीम के साथ शुरू हुआ यह कार्यक्रम श्रमिकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे श्रमिक हित में एक सराहनीय पहल बताया। आने वाले दिनों में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।



Comments